फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पेड़ से टकराकर सड़क पर आया टेंपो बाइक से भिड़ा, दो की मौत

विज्ञापन
करमा थाना क्षेत्र के मृतक- नेहाल केशरी(फाइल फोटो)स्रोत परिजन
विज्ञापन
सोनभद्र/केकराही। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के देउरा गांव के पास बुधवार देर शाम पेड़ से टकराने के बाद टेंपो सड़क पर आ गया और बाइक से भिड़ गया। हादसे में टेंपो मालिक रमेश विश्वकर्मा (45) की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार निहाल केशरी (24) ने बृहस्पतिवार तड़के वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। बाइक पर सवार शिबू मोदनवाल (30) का उपचार चल रहा है। हादसे से दोनों परिवारों में दशहरा की खुशियां मातम में बदल गईं। बिच्छी निवासी रमेश विश्वकर्मा अपने टेंपो से मझिगवां निवासी टिंकू को लेकर केकराही की ओर गया था। वहां से लौटते समय देउरा गांव के पास टेंपो अनियंत्रित होकर रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मार्ग किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर के बाद टेंपो वापस सड़क पर आ गया। इसी दौरान हिंदुआरी की ओर से केकराही निवासी निहाल केशरी और शिबू मोदनवाल बाइक से घर लौट रहे थे। अचानक सामने आई टेंपो से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में रमेश की टेंपो में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। घायल शिबू और निहाल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को अलसुबह निहाल की मौत हो गई। शिबू का इलाज जारी है। निहाल की शादी नहीं हुई थी। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद परिवार के लोग दशहरा की खुशियां मनाने में जुटे थे। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में मातम छा गया। घटना से स्थानीय लोग भी स्तब्ध रहे। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें