फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद टेंपो चालक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कोटा के जरगाखाड़ी टोला में पत्नी से विवाद के बाद टेंपो चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के अंदर बड़ेर पर लटकता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जरगाखाड़ी निवासी दीपक (26) टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी अनीता के मुताबिक शनिवार की दोपहर वह घर लौटा तो नशे में धुत था। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। रात में खाना खाने के बाद दोनों घर से सौ मीटर दूर पाही पर सोने चले गए। वहां भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान दीपक ने उसे कमरे में बंद कर दिया।
किसी तरह दरवाजा खोलकर वह बाहर आई तो देखा कि दीपक फंदे पर लटक रहा था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौक पर पहुंचे। फंदे से उतारकर दीपक को डाला स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को मृतक के पिता छोटेलाल अनपरा से घर पहुंचे तब जानकारी चोपन पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें