फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बजरंग बली के जयकारों से गूंजे मंदिर, सुंदरकांड का पाठ

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज श्री संकट हरण सिंद्ध हनुमान मंदिर में सजी भव्य प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के श्री संकट हरण सिद्ध हनुमान मंदिर एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं को भीड़ उमड़ी। श्रद्धा और उत्साह के साथ भक्तों ने बजरंग बली का दर्शन-पूजन किया। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ पूरे दिन परिसर में गूंजते रहे।श्री संकट हरण सिद्ध हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ। मंदिर के संस्थापक रामजी मोदनवाल ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार की भांति इस बार भी स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ की पूर्णाहुति के बाद विधि-विधान से हनुमान जी का पूजन-अर्चन एवं महाआरती कर श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भागीदारी रही। वहीं, पुराना जिला अस्पताल रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में भी विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि हनुमान जी की आकर्षक एवं भव्य झांकी सजाई गई, जिसके दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सुंदरकांड पाठ, विशेष आरती और पूजन हुआ। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें