फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो दिन में सात डिग्री बढ़ा तापमान, ओपीड़ी 800 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम परिवर्तन होने के साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या 800 से ऊपर पहुंच गई है। बीते दो दिन में करीब सात डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान बढ़ा है।
विज्ञापन

उमस और भीड़ से परेशान मरीज व तीमारदार अस्पताल के बरामदे में फर्श पर लेटकर आराम फरमाते रहे। सोनांचल में दो दिन पहले बारिश हुई थी। सोमवार से तीखी धूप के साथ उमस भी बढ़ा है। मौसम में हुए परिवर्तन के साथ ही तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।
इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर देखा जा रहा है। जिला अस्पताल लोढ़ी के साथ ही जिले में संचालित सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ी है। जिला अस्पताल में मरीज प्रतिदिन जहां 600 आते थे, दो दिन से उनकी संख्या बढ़कर 800 के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को महिला और पुरुष पंजीकरण कक्ष के साथ ही दवा वितरण केंद्र के सामने लोगों की लंबी लाइन लगी रही। दवा लेने के लिए मरीजों को 30 से 40 मिनट तक लाइन में लगना पड़ा। गर्मी बढ़ने से लोगों में बेचैनी, पेट से संबंधित ज्यादा समस्या है।
न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी
बीते दो दिन में करीब सात डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान बढ़ा है। वहीं न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक मंगलवार को जिले का न्यूनतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को न्यूनतम पारा 26.4 और अधिकतम पारा 36.8 डिग्री सेल्सियस था, जबकि रविवार को जिले का न्यूनतम पारा 27.4 और अधिकतम पारा 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें