फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीन दिन बाद हुई बारिश से गिरा 1.4 डिग्री तापमान

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर हल्की बारिश का नजारा। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में सोमवार को तीन दिन बाद तेज बारिश हुई। रॉबर्ट्सगंज के साथ ही आसपास के इलाकों में हुई तेज बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान तैरने लगी। वहीं नगरीय क्षेत्रों में जलभराव और कीचड़ पसरने से आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट भी दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक सोमवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 26.4 और अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके मुकाबले रविवार को न्यूनतम पारा 26.0 और अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। दोपहर बाद बारिश होने से बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि सुबह के वक्त आसमान में बदली और उमस होने की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। उन्होंने बताया प्रतिदिन सुबह करीब आठ बजे न्यूनतम तापमान और शाम को पांच बजे अधिकतम तापमान रिकॉर्ड होता है। वहीं दूसरी तरफ करीब तीन दिन बाद अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान तैरने लगी। रोपाई के बाद धान के खेत की भराई में जुटे किसानों को काफी राहत मिली। बारिश के बाद रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी रहीं। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें