फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए आरक्षण नीति का तेली महासभा ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। पिछड़े वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण में कायस्थ या अन्य समाज को शामिल करने की प्रदेश सरकार की मंशा का अखिल भारतीय तेली महासभा उत्तर प्रदेश ने विरोध किया है। तेली महासभा जनपद-सोनभद्र के जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने कहा कि पिछड़े वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण का अधिकांश लाभ यादव कुर्मी व अन्य दो जातियों के लोगों ने उठाया है। अन्य अति पिछड़ी जातियों के लोगों को आज तक उसका लाभ नहीं मिला है। तेली, भुर्जी, चौरसिया, हलवाई व सुनार आदि जैसी जातियों के लोगों को पहले भी उपेक्षित किया जाता रहा है। सभी पार्टियां व सरकार इन वर्गों के लोगों को संगठन व सरकार में भागीदारी नहीं दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें