फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पैस फिसलने से तालाब में गिरा किशोर, डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के अइलकर गांव में मंगलवार को तालाब में डूबने से तमीम अंसारी (14) की मौत हो गई। ग्राम अइलकर निवासी सलीम अंसारी का पुत्र तमीम (14) अपने घर से लगभग 100 मीटर दूर तालाब की ओर शौच करने गया था। वहां पैर फिसलने से तालाब के गहरे पानी में चला गया। कुछ देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन ढूंढते हुए तालाब की तरफ गए। वहां पानी में शव देखकर सन्न रह गए। थाना पन्नूगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। एसओ कुमुद शेखर ने बताया कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें