फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नहर में नहाते समय किशोर डूबा, तीन घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पनिकप कला गांव के पास कर्मनाशा कट नहर के चौथे साइफन के निकट मंगलवार शाम नहाने के दौरान सनी (15) नहर में डूब गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसकी तलाश शुरू की। साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हुआ। केतार गांव निवासी विजेंद्र चेरो का पुत्र सनी (15) अपने दोस्तों के साथ दोपहर करीब चार बजे नहर में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पन्नूगंज पुलिस स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से किशोर की तलाश में जुटी रही। शाम करीब साढ़े सात बजे सनी को बाहर निकाला गया। परिजन उसे लेकर तियरा सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। उधर र्म्योरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को रिहंद डैम में नहाते समय शिवम गुप्ता (13) गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास से उसे पानी से बाहर निकाला। सीएचसी के डॉक्टरों ने गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पड़री ग्राम पंचायत के चपरा टोला स्थित खंता पिकनिक स्पॉट पर जितेंद्र गुप्ता का पुत्र शिवम अन्य बच्चों के साथ डैम में नहा रहा था, तभी वह गहरे पानी में चला गया। शिवम को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी प्रयास के बाद उसे पानी से बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें