शनिवार को थाना क्षेत्र के शांतिनगर गांव में शनिवार को कुएं में गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गई। जानकारी के शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे शांतिनगर गांव का रहने वाला संजय कुमार (14) कूप से पानी ले रहा था उसी समय उसका पैर फिसल गया और गिर पड़ा और डूब गया। घटना सूचना पाकर पहुंची स्थानीय रिहंद यूनिट केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों व पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोर को बाहर निकाला और उसे धन्वंतरि चिकित्सालय बीजपुर भेजवाया। डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। दारोगा बृजेश पांडेय ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।