फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सर्पदंश से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत थारी टोला में शुक्रवार की रात एक किशोर की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जुगैल थाना अंतर्गत थरी टोला निवासी विवेकानंद (9) पुत्र रवींद्र शुक्रवार की रात करीब नौ बजे पानी लेने के लिए हैंडपंप पर गया था। इसी दौरान उसे सर्प ने डस लिया। घर पर कुछ बताता तभी वह बेहोश हो गया। आनन-फानन परिजन उसे झाड़ फूंक करने के बाद चितरंगी हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मां और पिता दहाड़ मार मार रोने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें