फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: टेंपो से गिरकर किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सोनवट गांव के पास टेंपो से गिरकर किशोरी की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर शाम की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रायपुर थाना क्षेत्र के मगरहथा गांव निवासी राजकुमार की पुत्री सीमा (16) गांव के कुछ अन्य मजदूरों के साथ मिर्च तोड़ने गई थी। देर शाम वह घर लौट रही थी। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सोनवट गांव के पास अचानक टेंपो अनियंत्रित होने से उस पर सवार सीमा नीचे गिर गई। चलती टेंपो से सड़क पर गिरने के कारण सीमा को गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें