फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विषैले जंतु के काटने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थानाक्षेत्र के आसनडीह ग्राम पंचायत के जोबेदह गांव में मंगलवार की शाम खेत में घास काटने गए संतलाल (15) की विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। जोबेदह गांव निवासी रमाशंकर का पुत्र संतलाल मंगलवार शाम पशुओं के लिए घास काटने खेत में गया था। परिजनों के अनुसार घास काटते समय किसी विषैले जंतु ने उसे काट लिया। इसके बाद वह किसी तरह घर पहुंचा और अपनी मां रमबसिया को घटना की जानकारी दी। मां के बताने पर परिजन आनन-फानन में संतलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। बुधवार को सुबह घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। बभनी थाना प्रभारी अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। इधर, बेटे की मौत से मां रमबसिया का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें