फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कुएं में डूबने से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में शुक्रवार की रात एक किशोरी की कुएं में डूबने से मौत हो गई। सुबह उसका शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

बघाडू गांव निवासी जोधा सिंह गोंड की पुत्री गीता कुमारी (16) शुक्रवार की रात अचानक कहीं चली गई थी। परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुटे थे, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे लोगों ने गांव के लंगड़ी मोड़ के समीप स्थित कुएं में किशोरी का शव देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें