फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: किशोरी को जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय थाने की पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

ओबरा थाना क्षेत्र के रेणुका पार इलाके के एक गांव के व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 22 अक्तूबर की रात वह काम से बाहर गया था। घर में उसकी नाबालिग बेटी और पत्नी थी। रात करीब 11 बजे एक रिश्तेदार ने फोन कर उसकी बेटी को बुलाया और बाइक से परवाटोला जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी खोजबीन के बाद बेटी को जंगल में मिली। प्रभारी निरीक्षक ओबरा विजय चौरसिया ने बताया कि आरोपी बृजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें