फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ननिहाल आई किशोरी की पांगन नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के महलपुर गांव स्थित पांगन नदी में शुक्रवार को स्नान करने गई किशोरी की पांगन नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

बभनी थाना क्षेत्र के फरीपान गांव निवासी फूलझरिया (14) पुत्री रामपती अपने ननिहाल घघरा ग्राम पंचायत के महलपुर आई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह किशोरी गांव में ही कुछ लोगों के साथ पांगन नदी में स्नान करने गई थी। नहाते समय वह गहरे पानी में चली गयी। किशोरी को डूबते देख वहां उपस्थित लोगों ने शोर मचाना शुरू किया।
भाग कर किशोरी के नाना बुद्धू को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने किशोरी की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद किशोरी को गहरे पानी से निकाला गया, तब तक किशोरी की मौत हो गई थी। सूचना पर मृतका के पिता रामपति भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महलपुर के पांगन नदी में एक वर्ष पहले नदी से लीज होने पर बालू निकाला गया था। जिस कारण नदी में कहीं कहीं गड्ढा ज्यादा हो गया है। गड्ढे के बारे में किशोरी को पता नहीं था और वह स्नान करते समय 10 फीट गड्ढे में चली गई। जहां से निकल नहीं पाई और मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें