दुद्धी। बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में रविवार की देर शाम सड़क हादसे में गांव के बाइक सवार हरिशंकर (16) पुत्र शंकर की मौत हो गई। इसी गांव का संजय (13) पुत्र अशर्फीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक पर बैठा तीसरे किशोर को मामूली चोट आई है। कोंगा गांव निवासी हरिशंकर दो अन्य दोस्त के साथ गांव में घूमने निकला था। बाइक सवार किशोर तेज बाइक चला रहे थे। घर के लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिर गए। घटना में घायल हरिशंकर और संजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। जहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी ने हरिशंकर की मृत घोषित कर दिया। वहीं संजय के सिर में गंभीर चोंट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया गया। प्रभारी कोतवाल संजय सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद