एनटीपीसी विंध्याचल में स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से आयोजित साप्ताहिक फुटबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हुआ। आठ दिसंबर से आंबेडकर स्टेडियम में शुरू प्रतियोगिता में 90 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला टीम-सी और टीम-डी के बीच खेला गया। टीम-सी का नेतृत्व इंं.निखिल कश्यप और टीम-डी का उप महाप्रबंधक रणदीप यादव ने किया। टीम-सी ने 3-1 से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम) एसके सिन्हा, एजीएम नवीन कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। संवाद