ट्राफी के साथ नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीचर टीम। स्रोत खेल आयोजक
चोपन। रेलवे एससी-एसटी एसोसिएशन की तरफ से आयोजित रेलवे रामलीला मैदान चोपन में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। यह मुकाबला टीचर टीम एवं रेलवे सुपरवाइजर टीम के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में टीचर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। रेलवे सुपरवाइजर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रेलवे सुपरवाइजर टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 61 रन बनाए। टीचर टीम ने मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल के मुख्य अतिथि रहे सहायक मंडल अभियंता चोपन तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली और जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह गोंड ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किए। टीम के कोच आईओडब्ल्यू आरबी पॉल एवं वाइस कोच विद्युत इंचार्ज एमपी सिंह ने कहा कि अगले वर्ष उनकी टीम और बेहतर रणनीति एवं दोगुने उत्साह के साथ मैदान में उतरेगी। इस अवसर पर ईसीआरकेयू रेलवे यूनियन अध्यक्ष वीकेडी द्विवेदी, एससी-एसटी एसोसिएशन के सचिव मनीष कुमार, अध्यक्ष एसके भारती, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल, संजय जैन, नजमुद्दीन इदरीसी, धीरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।