फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 7.5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज के लिए शिक्षकों को मिले चिकित्सा कार्ड

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में प्रतीकात्मक चिकित्सा कार्ड के साथ ​शिक्षक। सूचना विभाग
विज्ञापन
सोनभद्र। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को 7.5 लाख तक के निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान करने वाले कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी देखा गया। प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत उच्च शिक्षा विभाग के 1.28 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ने की पहल की गई है। जिले में कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा के नोडल महाविद्यालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के तत्वावधान में हुआ। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों के लिए सामाजिक सुरक्षा कवच का कार्य करेगी, जिससे वे आर्थिक चिंता से मुक्त होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकेंगे। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि शिक्षक समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत शिक्षक एवं उनके पात्र आश्रित सूचीबद्ध अस्पतालों में 7.5 लाख तक की कैशलेस उपचार सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार ने कहा कि यह योजना शिक्षकों और उनके आश्रितों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ आकस्मिक इलाज के आर्थिक बोझ को भी कम करेगी। संचालन जिला समन्वयक (महिला कल्याण) साधना मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सीडीओ जागृति अवस्थी, जिपं सदस्य मोहन सिंह कुशवाहा, डॉ.सुधीर कुमार मिश्र, डॉ.अंजली विक्रम सिंह सहित जिले के विभिन्न राजकीय एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें