फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एकलव्य कोचिंग में नहीं आते शिक्षक, पढ़ाई बाधित होने पर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एकलव्य कोचिंग में शिक्षण कार्य के लिए शिक्षकों के नहीं आने से आक्रोशित विद्यार्थियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर कोचिंग में पठन-पाठन ठीक से चलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद विभाग ने कोचिंग में अध्यापन के लिए नामित ओबरा की रिजलेंस संस्था का अनुबंध समाप्त कर दिया गया। विद्यार्थियों का कहना है कि वह एकलव्य कोचिंग के माध्यम से जेईई और नीट की तैयारी कर रहे हैं।
जब से कोचिंग आरंभ हुआ है, तब से कक्षाएं अध्यापकों की अनुपस्थिति के कारण सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रहीं। इससे पठन पाठन बाधित हो रहा है। इस संबंध में समाज कल्याण अधिकारी को भी कई बार अवगत कराया गया, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने शिक्षकों से नियमित पठन-पाठन कराए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। सीडीओ जागृति अवस्थी ने मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यार्थियों को समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में अंजली, नेहा मौर्य, स्वाती, अंजली कुमारी, अमृता मौर्य, खुशबू, अंगद, महेश, संदीप, मनीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें