फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तबादले पर आने वाले शिक्षकों को जल्द मिलेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के बाद गैर जनपदों से आने के बाद से बेसिक शिक्षा विभाग में 18 अध्यापक खाली बैठे हैं। वह बीएसए कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अब इन शिक्षकों को जल्द ही विद्यालय आवंटित होंगे। इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में सालों के इंतजार के बाद पूरी हुई अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया में गैर जनपदों से कुल 36 शिक्षक जिले में स्थानांतरित हुए थे। हालांकि जिले में अभी 18 शिक्षक ही कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे है। जुलाई में इन शिक्षकों को बीएसए दफ्तर में ज्वाइन करा लिया गया था, लेकिन एक माह गुजरने के बावजूद इन्हें विद्यालय आवंटित नहीं किया गया है। अब इन शिक्षकों को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र से विकसित पोर्टल के माध्यम से विद्यालय आवंटित होगा। इसे 18 अगस्त तक पूरा करना है। हर हाल में शिक्षकों को तैनाती वाले स्थान पर 19 अगस्त तक कार्यभार ग्रहण करना होगा।
बीएसए कार्यालय की ओर से स्कूलों के आवंटन का इंतजार कर रहे शिक्षकों के पद और संवर्गवार सूची अपलोड की जाएगी। स्थानांतरण प्रकिया में मिले गुणांक के आधार पर दिव्यांग महिलाओं और पुरूषों की अलग-अलग और इसके बाद अन्य महिला और पुरूष शिक्षकों की अवरोही सूची बनेगी। सबसे पहले शिक्षक विहिन और फिर एकल शिक्षकों के स्कूलों की सूची भी अवरोही क्रम में बनेंगी। जबकि 19 अगस्त तक संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करना होगा। बताते चलें कि अभी ये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। ऐसे में कई स्कूलों में पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

अंतरजनपदीय स्थानांतरण के बाद जिले में आने वाले शिक्षकों को स्कूल आवंटन के संबंध में दिशा-निर्देश मिले हैं। जिसके अनुसार कार्रवाई की जा रही है। - नवीन कुमार पाठक, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें