फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चप्पल चुराने पर बच्चे को डांटने पर शिक्षकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा थाना अंतर्गत सरंगा गांव में मंगलवार को मनबढ़ों ने कंपोजिट विद्यालय में घुसकर शिक्षकों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घटना में सहायक अध्यापिका और महिला अनुदेशक को चोट आई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विद्यालय से चप्पल चुराने के विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। शिक्षक संगठनों ने इस पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

विद्यालय में सोमवार को किसी बच्चे का चप्पल चोरी हो गया था। इसे लेकर शिक्षकों ने विद्यालय में अपनी बहन के साथ आए एक बच्चे को डांट लगा दी। उसे थप्पड़ भी मारा। शिक्षकों के मुताबिक, बच्चा पहले भी ऐसी हरकत करते पकड़ा गया था। बच्चे को लेकर शिक्षक उसके घर भी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि परिजन बच्चे को समझाने के बजाय शिक्षकों से ही भिड़ गए। उनके साथ अभद्रता की।
मंगलवार की सुबह स्कूल खुलने के कुछ देर बाद परिवार की महिलाएं और पुरुष सदस्य लाठी लेकर पहुंचे और शिक्षकों पर हमला बोल दिया। इसमें शिक्षिका रानी सिंह के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई। अनुदेशिका अल्पना सिंह का भी हाथ फ्रैक्चर हो गया। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। घायलों को घोरावल सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शशिप्रभा सिंह ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने घटना की निंदा की है। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने बीएसए से वार्ता कर शिक्षकों के बेहतर इलाज और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें