फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका कौशर को मिला ग्लोबल गांधी पीस अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वर्ण भारत परिवार दिशा फाउंडेशन और उदय कौशल संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में इंटरनेशनल यूथ डेवलपमेंट और ग्लोबल गांधी पीस कांफ्रेस व अवार्ड 2020 का आनलाइन आयोजन हुआ। इसमें सोनभद्र की शिक्षिका कौशर जहां सिद्दीकी को ग्लोबल गांधी पीस अवार्ड दिया गया। इसमें सोनभद्र से कौशर जहां शामिल हुई थीं। सोमवार को उनका पुरस्कार कुरियर के जरिए प्राप्त हुआ। विश्व स्तरीय आयोजन में 51 विशिष्ट व्यक्तियों में ग्लोबल गांधी पीस अवार्ड के लिए चुना था। इस कार्यक्रम में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, श्रीलंका सहित 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कौशर जहां को सम्मान मिलने पर बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, बीईओ उदय चंद्र राय आदि ने हर्ष जताया है। विभिन्न शिक्षक संगठनों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें