फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक छह दिन से नहीं आ रहे विद्यालय, की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड दुद्धी के प्राथमिक विद्यालय हरपुरा मध्य में अध्यापक के छह दिन से अनुपस्थित रहने की शिकायत ग्राम प्रधान ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों से की है। ग्राम प्रधान मनोज कुमार का कहना है कि अध्यापक के आये दिन अनुपस्थित रहने की शिकायत अभिभावकों ने की है। इस पर उन्होंने बुधवार को विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां तैनात दो शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शमशेर बहादुर सोनकर छह दिनों से अनुपस्थित चल रहे हैं। ग्राम प्रधान ने इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी दुद्धी आलोक कुमार का कहना है कि ग्रामीणों ने उनसे इसकी शिकायत की है। लापरवाह शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए अनुपस्थित रहने वाले दिनों का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें