बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने मंगलवार को क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सहायक अध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। बीएसए ने उच्च प्राथमिक विद्यालय डूभा, कंपोजिट विद्यालय बभनी और प्राथमिक विद्यालय असनहर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में डूभा और असनहर के विद्यालय पर सभी शिक्षक और शिक्षामित्र, अनुदेशक उपस्थित मिले। कंपोजिट विद्यालय बभनी पर तैनात सहायक अध्यापक भगवान दास अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने सभी शिक्षकों से विद्यालय में बच्चों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।
कहा कि इसके लिए अभिभावकों से मिलकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।