फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाचार और रोचक ढंग से बच्चों को पढ़ाएं अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक साहित्य सरगम परिषद मेरठ और परिषदीय साहित्यकार मंच सोनभद्र के संयोजन में बाल शिक्षा संबंधी विचार विषय पर बाल साहित्य संगोष्ठी का आयोजन हुआ। ऑनलाइन संगोष्ठी में वक्ताओं ने बच्चों को पढ़ाने और सिखाने के बेहतर उपायों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक रामकिशुन यादव ने वर्तमान समय में नवाचार के महत्व पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि एआरपी हृदेश कुमार सिंह ने बाल केंद्रित आधारित शिक्षा पर विचार रखा। अध्यक्षता कर रहीं स्टोरी मिरर की राष्ट्रीय प्रभारी माला सिंह ने विषय वस्तु को रोचक ढंग से प्रस्तुत करने पर जोर दिया। गरिमा वार्ष्णेय हाथरस, रवींद्र पाल रसिक मथुरा, राजबहादुर यादव जौनपुर, नम्रता श्रीवास्तव, सुमन कुशवाहा, महेश प्रसाद, प्रेरणा रस्तोगी ने भी विचार रखे। संचालक डॉ. बृजेश महादेव ने बताया कि नवाचार का विचार सब में आता है, मगर जिस दिन उस पर लोग अमल करना शुरू कर देंगे बच्चों की शिक्षा और रुचिकर हो जाएगी। आयोजक ऊषा सरगम ने अतिथियों और रचनाकारों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें