फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पीडीए जन पंचायत में भाजपा सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
शाहगंज में पीडीए जन चौपाल में अति​थियों का स्वागत करते पदा​धिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
शाहगंज। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को घोरावल विधानसभा क्षेत्र के शाहगंज खजूरी में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया। सपा के राष्ट्रीय सचिव राम आसरे विश्वकर्मा ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, लूट और हत्या के चरम पर होने की बात कही। विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। आगे उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में पीडीए जन पंचायतें हो रही हैं। इनका लक्ष्य किसानों, नौजवानों, गरीबों, आदिवासियों, व्यापारियों और अल्पसंख्यकों को जागरूक करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सपा की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की जीत सुनिश्चित कर अखिलेश यादव को सशक्त करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने भी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को विजयी बनाने का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के जोनल, सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। जन पंचायत में राम भरोसे सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद दुबे, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय, डॉ.लोकपति सिंह पटेल, परमेश्वर दयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, जिला महासचिव संजय यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें