फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन पा रहे अपात्रों की सूची बनाकर करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएम चंद्र विजय सिंह ने कैंप कार्यालय पर देर शाम आयुष्मान कार्ड की प्रगति और पेंशन योजनाओं में लाभार्थियों के सत्यापन की समीक्षा की। सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण कार्यक्रम व ग्राम समाधान दिवस के मामलों की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ काम करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि राशन कार्ड का सत्यापन कराया जाय। अपात्रों के कार्ड निरस्त करते हुए पात्र राशन कार्डधारकों को समय से खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार गरीब पात्रों के इलाज की सुविधा के लिए पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज के लिए बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड के प्रगति की समीक्षा में सभी बीडीओ व अन्य विभागीय अफसरों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निर्धारित लक्ष्य के सापेेक्ष प्रगति कम पाए जाने और बैठक में न आने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए बीडीओ दुद्धी को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश संबंधित को दिया। डीएम ने दिव्यांग, विधवा, वृद्धा पेंशन योजना में लाभार्थियों के सत्यापन में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। ऐसे लोगों को चिन्हित करें, जो पात्र होते हुए भी पेंशन का लाभ नहीं ले रहे हैं। अपात्रों को मिल रही पेंशन निरस्त करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी करें। शौचालय निर्माण के लिए जारी धनराशि का सही उपयोग करने और सामुदायिक शौचालय का निर्माण ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी आपसी समन्वय स्थापित कर समय से पूरा करने के लिए अफसरों को पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ सौरभ गंगवार, सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर, डीडीओ शेषनाथ चौहान, डीपीआरओ विशाल सिंह, डीसी एनआरएलएम एके जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें