म्योरपुर क्षेत्र के रासपहरी में छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण करते विधायक रामदुलार गोड
- फोटो : SONBHADRA
दुद्धी। स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को स्नातक पास छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्मार्टफोन बांटे गए। इस दौरान उनसे टैबलेट का प्रयोग ज्ञानार्जन के लिए किए जाने की अपील की गई। मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड ने कहा कि छात्रों के हित में प्रदेश सरकार ने निशुल्क स्मार्टफोन योजना शुरू की है। स्मार्ट फोन का सही इस्तेमाल करने की जरूरत है। प्राचार्य नीलांजन मजूमदार ने कहा किविवि से उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार स्मार्टफोन का वितरण कराया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता व डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरि ने कहा कि प्रदेश सरकार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। कार्यक्रम के बाद कुछ नाराज बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं ने विधायक से मिलकर स्मार्टफोन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। विधायक ने उन्हें टैबलेट दिए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ रामसेवक सिंह यादव, नोडल अजय कुमार, सचिन, विवेक, विवेकानंद, मृत्युंजय आदि मौजूद रहे। संचालन मिथिलेश गौतम ने किया। म्योरपुर: क्षेत्र के रासपहरी स्थित श्रीराम डिग्री कॉलेज में 87 छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्मार्टफोन का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड ने स्मार्ट फोन वितरण के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने की योजना को बताया। कहा कि यह तकनीक का युग है। ऐसे में स्मार्ट फोन युवाओं को इस दिशा में अपडेट रहने में मदद करेगा। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोंड ने कहा कि प्रदेश के अति पिछड़े जनपद में छात्रों को स्मार्टफोन मिलने से उन्हें शिक्षा प्राप्त करने में काफी सहयोग होगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक सुदामा प्रजापति, विनोद कुमार, रिंकी, अशोक, ज्ञानदास, सुदामा, प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।