एनसीएल मुख्यालय में स्वच्छता साथी को सम्मानित करते निदेशक मनीष कुमार।स्रोत संस्थान
शक्तिनगर। एनसीएल मुख्यालय सहित सभी कोयला परियोजनाओं एवं इकाइयों में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा का मंगलवार को समापन हुआ। 16 से 30 जून तक आयोजित इस पखवाड़े के दौरान कंपनी में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर विभिन्न जन-जागरूकता एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए। एनसीएल मुख्यालय में आयोजित समापन समारोह में निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार जायसवाल, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी एवं स्वच्छता साथी उपस्थित रहे। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे केंद्रीय विद्यालय सिंगरौली व सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही एनसीएल परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वच्छता साथियों का सम्मान किया गया और उन्हें रेनकोट वितरित किए गए। समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक पहल के तहत कुल 2500 फलदार पौधों का वितरण किया जाएगा। एकल-उपयोग प्लास्टिक की बोतलों के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए मुख्यालय के सभी कर्मियों को स्टील की पानी की बोतलें भी वितरित की गईं। एनसीएल की यूपी व एमपी स्थित कोयला परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी स्वच्छता पखवाड़ा के समापन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से कर्मचारियों एवं स्थानीय समुदाय को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।