सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस चौकी लोढ़ी के प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि लोढ़ी गांव निवासी काशीराम (60) को मृतवस्था में लेकर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे थे। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा। हालांकि मौत कैसे हुई, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।