सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के ऊचडीह गांव में रविवार को संदिग्ध हाल में पेड़ से अभिषेक (30) लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर घरवालों ने युवक को पेड़ से उतार कर उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर लोढ़ी चौकी इंचार्ज मो. अरशद खां ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने बताया अभिषेक का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। फिलहाल प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है।