फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के सहिजन खुर्द गांव निवासी विपिन शर्मा (40) पुत्र नंदलाल शर्मा की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि विपिन मंगलवार की शाम अपने घर से कुछ दूरी पर मृत पाए गए। परिजनों को जब जानकारी मिली तो आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विपिन शर्मा के पुत्र शिवम ने पुलिस को इस मामले में तहरीर दी है। जिसमें बताया गया है कि विपिन कई दिन से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें