फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में लगी आग कई किसानों की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सोना, देवरी खुर्द और दुरावल कला गांव में सोमवार को अबूझ हाल में लगी आग की चपेट में आने से छोटे-बड़े दर्जनभर किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना के बाद भी गांव में दमकल नहीं पहुंची वहीं अधिकारी दमकल भेजने का आश्वासन देते रहे। ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई गई। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार को दोपहर में सबसे पहले सोना गांव में आग लगी। आग ने तेजी से देवरी खुर्द एवं दुरावल कला गांव को अपने जद में ले लिया। गांव के कमलेश पटेल, संजय चौबे सहित अन्य छोटे-बड़े करीब दर्जनभर किसानों का 15 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कुछ किसानों के खेत में गेहूं का बोझ पड़ा था तो किसी की गेहूं की फसल अभी कटी थी। आग लगने की सूचना पर युवक मंगल दल के जिलाध्यक्ष सौरभकांतपति तिवारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ आग बुझाने में जुट गए। बताया कि आगलगी की घटना से अधिकारियों को अवगत कराया गया और जल्द से जल्द दमकल भेजने के लिए अनुरोध किया, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिली। बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी फोन नहीं उठाया, जिससे की गांव में बिजली की सप्लाई शुरू करके सबमर्सिबल चालू करके आग पर काबू पाया जा सके। सूचना के चार-पांच घंटे बीतने के बाद भी दमकल गांव में नही पहुंची। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने में गांव के राजकुमार, सर्वेश पासवान, गुल्लू विश्वकर्मा, मिल्लू गुप्ता, पिंटू पटेल, मिंटू यादव, डब्लू तिवारी, नीरज, दीपा, प्रिया, सुगनी, पुष्पा, सरस्वती, पूजा, कमलेश पटेल, रामविलाश मौर्या, रामा, शिवलोचन, छोटक भारती आदि जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें