बभनी क्षेत्र के चक चपकी गांव में ड्रोन कैमरा सर्वे शुरु।
- फोटो : SONBHADRA
बभनी। सर्वे आफ इंडिया की टीम ने बृृहस्पतिवार को बभनी क्षेत्र के तीन गांव में आबादी क्षेत्र का ड्रोन कैमरे से सर्वे किया। सर्वे के पूर्व की आबादी के स्वामित्व के मद्देनजर शनिवार को बभनी ब्लाक के सेंदूर, हथियार और चक चपकी गांव का ड्रोन सर्वे किया गया था। इस सर्वे के लिए सर्वे आफ इंडिया कमलेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व मेड्ड विकास सिंह, नवल किश़ोर, सरोज कुमार, नरेश और अमरजीत की टीम ने गांव घूम कर ड्रोन कैमरे की मदद से चयनित गांव के सर्वे के पूर्व दर्ज आबादी का सर्वे किया। सर्वे के बाद आबादी में बने मकानों को भू-स्वामित्व दिया जाएगा। इसके लिए लेखपाल विमलेश कुमार, निवर्तमान प्रधान परवेज अख्तर साथ में मौजूद रहे।