फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुद्धी में 24 घंटे से आपूर्ति ठप, 10 हजार की आबादी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति ठप होने ने नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त है। दुद्धी, न्यू दुद्धी, डूमरडीहा, केवाल, अमवार उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बीते 24 घंटे से ठप है। इससे करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित है। सबसे ज्यादा दिक्कत पेयजल की है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम बारिश के बीच अचानक बिजली गिरने से 33 हजार केवीए का जंफर उड़ गया। इससे आपूर्ति ठप हो गई। रात में लगातार बारिश की वजह से कर्मचारी मरम्मत नहीं कर पाए। बुधवार सुबह से विद्युत निगम की टीम ने लगातार मेहनत कर सभी इंसुलेटर को बदल कर आपूर्ति बहाल कराई।
बुधवार को देर शाम पिपरी में बारिश होने की वजह से आपूर्ति प्रभावित रही। एसडीओ तीर्थराज ने बताया कि बिजली गिरने से जंगलों के बीच 33 हजार लाइन के कई पोल के इंसुलेटर खराब हो गए थे। उसे बदल कर सभी स्टेशनों के विद्युत आपूर्ति ठीक कराई गई है। अभी पिपरी में बारिश होने की वजह से कटौती की गई है। बारिश के बाद ही आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें