फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संवरा में एक सप्ताह से आपूर्ति ठप, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। विकास खंड बभनी के संवरा गांव में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे बिजली से चलने वाले उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रर्दशन किया और तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि पिछले सप्ताह बुधवार को तेज आंधी पानी के दौरान क्षेत्र के दर्जनों स्थानों पर बिजली के खंभे धराशाई हो गए थे। जिसमें संवरा गांव में ट्रांसफार्मर सहित तीन बिजली के खंभे गिरे थे। ट्रांसफार्मर तथा खंभे के गिरने से गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति ठप होने से लोगों के सामने काफी परेशानी हो गई है। लोगों की मोबाइल तक चार्ज नही हो पा रहा है। बिजली के नहीं आने से पानी की भी समस्या बनी हुई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से रामानुजन, नंदलाल, राजेन्द्र प्रसाद, रामसुभग, सिपाही लाल आदि शामिल रहे। इस संबंध में बिजली विभाग के अवर अभियंता बिहारी लाल का कहना है कि काम चल रहा है। शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें