फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरमा नगर में चार दिन से पानी की सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क गुरमा नगर पंचायत के नगर वासियों से सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। चार दिन से पानी की सप्लाई न होने से इस गर्मी में लोग पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं। नगर पंचायत प्रशासन से पानी की आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। गुरमा के रहने वाले परमहंस सिंह, चंदन सिंह, नितिश कुमार, नेत्रपाल, राजू आदि ने बताया कि गुरमा नगर पंचायत के साथ विकास योजना से लेकर हर कार्यों में जहां दोहरी भूमिका निभाई जाती है। गुरमा में पानी सप्लाई भी चार दिन से बाधित है। जर्जर भवन, टूटे दरवाजे के साथ ओवरहेड टैंक से पेयजल आपूर्ति काफी लचर व्यवस्था है। इससे पीने के पानी को लेकर समस्या बनी रहती है। पंप हाउस के बिजली के तार एवं खंभे भी काफी जर्जर हालत में है। जिससे आये दिन बिजली बाधित रहती है। मोटर के लिए उपयुक्त कम क्षमता एवं रखरखाव न होने के कारण ज्यादातर खराब ही रहता है। जनरेटर के लिए न तो आज तक फाउंडेशन बना है न तो छावनी है। पानी की टंकी की सीढ़ियां पांच वर्षों से टुटे होने के कारण ब्लीचिंग पाउडर डालना तो दूर सफाई तक नहीं होती है। इससे दूषित जल की सप्लाई होती है। पंप हाउस में काम करने वाले कर्मचारियों को बरसात में छत से टपकते पानी के नीचे जोखिम में जान डालकर कार्य करना पड़ता है। इस संबंध में चेयरमैन गीता देवी ने बताया कि गुरमा में पेयजल की समस्या संज्ञान में है। वाटर सप्लाई से लेकर पंप हाउस, भवन, पानी टंकी सभी कार्यों के लिए 13 मई को टेंडर हो चुका है। एक सप्ताह के भीतर सभी व्यवस्था ठीक करा दी जाएगी। आगामी दिनों में पानी फिल्टर प्लांट की व्यवस्था करने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें