फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आज से दो दिन बाधित रहेगी केवली और बिसरेखी फीडर से आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएम चंद्रविजय सिंह के निर्देश के क्रम में बिजली विभाग सावन मेला की तैयारियों में जुट गया है। घोरावल तहसील क्षेत्र के केवली फीडर और बिसरेखी विद्युत फीडर से जुड़े इलाकों की बिजली आपूर्ति मंगलवार और बुधवार को दिन में प्रभावित रहेगी। इसकी जानकारी एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सावन मेला और कांवर यात्रा के मद्देनजर जिला मुख्यालय से लेकर घोरावल नगर तक और घोरावल से शिवद्वार तक बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पेट्रोलिंग कर जर्जर तारों, खराब इंसुलेटरों को बदला जाएगा। बिजली आपूर्ति में बाधक बने पेड़ों की छंटाई की जाएगी, ताकि सावन मास में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा सके। इसके लिए 33 केवी छपका से जुड़े केवली फीडर पर और गुरुदेव नगर से जुड़े बिसरेखी फीडर पर बिजली आपूर्ति बंद रखा जाएगा। केवली फीडर से सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रखा जाएगा। वहीं गुरुदेव नगर से जुड़े बिसरेखी फीडर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखा जाएगा। इससे केवली व बिसरेखी फीडर से जुड़े घोरावल नगर व ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बताया कि बिजली उपभोक्ता के हितों के मद्देनजर जलापूर्ति या अन्य आवश्यक स्थिति होने पर आपूर्ति बहाल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें