शक्तिनगर। एनसीएल दुद्धीचुआ खदान क्षेत्र में सोमवार की देर रात डंपर से बोल्डर गिरने से निजी कंपनी के सुपरवाइजर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करने में जुटी है। आरोप है कि कंपनी के जिम्मेदार घटना को दबाने का प्रयास किए।
रात हुए घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित कंपनी के अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। उधर, मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व कंपनी के लोगों ने तत्काल घायल युवक को नेहरू चिकित्सालय भेजवाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक प्रशांत शुक्ला (28) पुत्र भरत लाल शुक्ला निवासी रीवा मध्य प्रदेश का रहने वाला है। प्रशांत आउटसोर्सिंग कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता था।