फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: श्री संकट हरण सिद्ध हनुमान मंदिर में हुआ सुंदरकांड का पाठ

विज्ञापन
राॅबट्सगंज संकट मोचन हनुमान मंदिर में सजी भव्य प्रतिमा।संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित श्री संकट हरण सिद्ध हनुमान मंदिर और संकट मोचन हनुमान मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ बजरंगबली का दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर पूरे दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ से गूंजता रहा। श्री संकट हरण सिद्ध हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर के संस्थापक रामजी मोदनवाल ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार की तरह इस बार भी स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से सुंदरकांड पाठ कराया गया। पाठ की पूर्णाहुति के बाद विधि-विधान से हनुमान जी का पूजन-अर्चन और महाआरती की गई। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान शानू मोदनवाल, माया देवी, कृष्णा देवी, रुद्राहिनु, पूनम आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें