फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण सुधारने के सुझाए टिप्स

Sat, 17 Sep 2016 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करते जीएम बीना विपिन कुमार, साथ में अन्य।
विज्ञापन
डीएवी बीना में शनिवार को दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत हुई। इसमें शिक्षकों को शिक्षण कौशल सुधारने के टिप्स दिए गए। विषय विशेषज्ञों ने शिक्षण की बारीकियों से अवगत कराने के साथ ही विद्यार्थियों की बदलती रुचियों के हिसाब से शिक्षण पर जोर दिया। मुख्य अतिथि बीना कोल परियोजना के जीएम विपिन कुमार ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं शिक्षकों का कौशल संवारने के साथ ही विद्यार्थियों के लिए भी फायदेमंद होती है। वरीय प्रबंधक वित्त केएल साहू, कार्मिक अधिकारी बी राम, मूलचंद सिंह ने बदलते परिवेश के साथ शिक्षण के तौर-तरीकों में भी बदलाव की जरूरत जताई। रेडियो कलाकार अभिराम पाठक ने संगीत शिक्षकों को, रांची से आए कंप्यूटर विशेषज्ञ अमित ने कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षण कौशल सुधारने की तरकीब बताई। अंग्रेजी विशेषज्ञ अमरेश कुमार सिंह और पीएन सिंह ने भी जरूरी टिप्स सुझाए। प्रधानाचार्य बीके सिंह ने नवीन शिक्षा पद्धति पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें