फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चीनी 65 तो गुड़ का दाम पहुंचा 100 रुपये किलो

विज्ञापन
चीनी, गुड की दुकान।
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में पिछले कुछ दिनों से चीनी और गुड़ के दामों में अचानक उछाल आने से आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। तेजी से बढ़ती कीमतों का सीधा असर रसोई के बजट पर पड़ रहा है। दुकानदारों के मुताबिक चीनी के दाम में करीब 21 रुपये प्रति किलो और गुड़ के दाम में करीब 40 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। कारोबारियों के अनुसार दो सप्ताह पहले तक 44 रुपये किलो बिकने वाली चीनी अब करीब 65 रुपये किलो के भाव में बिक रही है। इसी तरह 60 रुपये किलो बिकने वाला गुड़ अब 100 रुपये किलो तक पहुंच गया है। अचानक बढ़े दामों के कारण ग्राहक भी खरीदारी में कटौती करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें