फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने लिया आतिशबाजी न करने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मां वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज के छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए दीपावली पर आतिशबाजी न करने का संकल्प लिया। बच्चों ने इस दौरान कहाकि कोरोना से बचने के सभी उपाय जैसे मास्क का प्रयोग, साबुन से हाथ धोना व सेनेटाइजर के प्रयोग को दृष्टिगत रखते हुए सामाजिक दूरी का पालन करेंगे। किसी भी प्रकार का पटाखा या लाइट का प्रयोग नही करेंगे। स्वदेशी निर्मित वस्तुओ का ही प्रयोग करेंगे। अपने आसपास की निर्मित वस्तुओं का ही प्रयोग करेंगे। यहां विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यदेव श्रीवास्तव, संजय पांडेय, अनिल पांडेय, विशेष पाठक, अमित पटेल, रविकांत, सज्जाद हुसैन, देवेश मिश्रा, जय प्रकाश सिंह, विवेकानंद दूबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें