फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क पर उतरे छात्र-छात्राएं, मांगा इस्तीफा

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में ​शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध प्रदर्शन करते छात्र-छात्रा।
विज्ञापन
सोनभद्र/ओबरा। जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन की आंच जिले तक पहुंच आई है। बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा सड़कों पर उतरे। हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था में सुधार और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा की मांग उठाई। सभी ने एक स्वर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। रॉबर्ट्सगंज स्थित चाचा नेहरू पार्क से सुप्रिया सिंह राजपूत के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने जुलूस निकाला। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार हो रही अनियमितताओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की मांग की। सुप्रिया सिंह राजपूत ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। शिक्षा व्यवस्था में उत्पन्न परिस्थितियों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें