फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के सामने धरने पर बैठे विद्यार्थी, की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। आसपास के कई गांवों से पढ़ाई के लिए बैढ़न, विंध्यनगर, शक्तिनगर जाने वाले युवाओं ने मंगलवार को एनटीपीसी रिहंद प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। विद्यार्थी रिहंद प्रबंधन की ओर से विद्यापीठ के शक्तिनगर परिसर के लिए संचालित बस सेवा में जगह न दिए जाने से नाराज थे। उन्होंने बस के सामने धरना दिया और जमकर नारे लगाए। एनटीपीसी के आवासीय परिसर, पुनर्वास प्रथम, डोडहर, बीजपुर, सिरसोती आदि क्षेत्रों से स्थानीय कर्मचारियों व विस्थापित परिवारों के युवा पढ़ाई के लिए बैढ़न, विंध्यनगर, शक्तिनगर जाते हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनकी सहूलियत के लिए एनटीपीसी रिहंद सीएसआर के तहत कई वर्षों से बस का संचालन करता रहा है। इस वर्ष से काशी विद्यापीठ के अलावा अन्य किसी भी महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बस में सवार नहीं होने दिया जा रहा है। इसे लेकर पूर्व में सांई महाविद्यालय, अमृत विद्यापीठ, डिग्री कॉलेज आदि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सामाजिक नैगम दायित्व प्रबंधक को पत्र देकर बस से आवागमन करने की अनुमति देनेे मांग की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। मंगलवार को बस में चढ़ने से मना करने पर छात्र नाराज हो गए और बस के आगे धरने पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। इसकी जानकारी होने पर प्रबंधन ने सुरक्षा कर्मियों की मदद से उन्हें हटवा दिया। काशी विद्यापीठ के प्रतिनिधि डॉ. रामकृति सिंह ने बताया कि हमारा अनुबंध एनटीपीसी रिहंद से एक वर्ष के लिए हुआ है। इसके तहत यहां के विद्यार्थियों को सुविधाएं मुहैया करानी है। दूसरे महाविद्यालय के विद्यार्थी इस संदर्भ में एनटीपीसी प्रबंधन से वार्ता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें