फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से काली मंदिर मोड़ तक दौड़े छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से दुद्धी स्थित काली मंदिर मोड़ तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से पावन खिंड दौड़ का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दुद्धी जिला कार्यवाह रवींद्र, अभाविप विभाग संगठन मंत्री अनिल ने अभाविप का झंडा दिखाकर किया।
विज्ञापन

दौड़ में सोनांचल इंटर काॅलेज, अनुभव विद्यालय कादल, आदर्श इंटर काॅलेज महुली के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। संघ के जिला कार्यवाह रवींद्र ने कहा कि यह वह दौड़ है, जिसके जरिए छत्रपति शिवाजी के साथी बाजी प्रभु देशपांडे ने अफजल खान की घेरेबंदी तोड़ी थी। विभाग संगठन मंत्री अनिल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज पर संकट की घड़ी में मराठा जनरल बाजी प्रभु देशपांडे ने 300 सैनिकों को लेकर घोड़ा खिंड नामक स्थान से लेकर 56 किमी दूर तक आदिलशाह के हजारों सैनिकों को उलझा कर तब तक रखा जब तक छत्रपति शिवाजी महाराज विशालगढ़ पर सुरक्षित नहीं पहुंच गए। यह पावन खिंड दौड़ सैकड़ों सैनिकों के बलिदान का साक्षी है।
जिला संगठन मंत्री विवेक ने बताया कि भारतीयों के लिए ऐसी दौड़ होनी चाहिए, जो उन्हें अपने शौर्य की याद दिलाए। इस दौरान चेयरमैन कमलेश मोहन, अमन जायसवाल, नीरज शर्मा, विशाल तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें