राबर्ट्सगंज राजकीय बालिका इंटर कालेज में यातायात रंगोली प्रतियोगिता का निरीक्षण करते एआरटीओ अ?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। मुख्य अतिथि रहे एआरटीओ प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान चित्रकला, क्विज और लेखन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए हुए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में एआरटीओ प्रशासन के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र व प्रधानाचार्य वंदना सिंह ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. आरती सिंह, पीटीओ संदीप अस्थाना के साथ विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन चंदा यादव ने किया।
राबर्ट्सगंज राजकीय बालिका इंटर कालेज में पोस्टर प्रतियोगिता का निरीक्षण करते एआरटीओ अनिल मिश्?- फोटो : SONBHADRA