फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने दिया निर्मल गंगा व जल संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र छात्राओं द्वारा बृहस्पतिवार को निर्मल गंगा जागरूकता अभियान के तहत गंगा की निर्मलता व जल संरक्षण विषय पर चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया व चार्ट के माध्यम से निर्मल गंगा व जल संरक्षण का संदेश दिया। चार्ट प्रतियोगिता में वर्णिका राय प्रथम, श्रेया शर्मा द्वितीय, प्राची आर्या व नवलेश चंद्र भारती तृतीय स्थान पर रहें। निर्णायक मंडल में डॉ.संतोष कुमार सैनी, डॉ. विभा पाण्डेय, डॉ.ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह रहे। निर्मल गंगा स्वच्छता अभियान के जनपद सोनभद्र के नोडल अधिकारी एवं प्रतियोगिता के संयोजक प्रो.उपेन्द्र कुमार ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा 22 जनवरी से 31 जनवरी तक बिजनौर से कानपुर तक गंगा यात्रा के संबंध में और गंगा के जन जीवन के महत्व के विषय में सभी छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें