टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल करने वाली शक्तिनगर की छात्रा।स्रोत स्वयं
शक्तिनगर। सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस चैंपियनशिप स्पर्धा 2026-27 का आयोजन द एबी’ज रोवलैंड स्कूल हरहुआ वाराणसी में हुआ। प्रतियोगिता में संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालिका टीम स्पर्धा में विद्यालय की चार खिलाड़ियों ने भाग लिया और टीम ने क्वार्टर फाइनल तक शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-17 बालिका व्यक्तिगत स्पर्धा में विद्यालय की छात्रा ट्यूलिप बोरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। छात्रों के साथ खेल प्रशिक्षक जेम्स रॉल्फ एवं शिक्षिका सीमा गागरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।